10 जुलाई 2021

रहस्यमयी आवाज - वेद प्रकाश कांबोज


उपन्यास का नाम: रहस्यमयी आवाज

लेखक: वेद प्रकाश कांबोज

पेज: 198

मूल्य: 225 रुपये

उपन्यास खरीदने का लिंक - एमेजॉन लिंक

वेद प्रकाश कांबोज जी की लेखनी से निकला सिंगही सीरीज का एक बेहद सनसनी खेज और रोमांचक उपन्यास जिसने अपने समय में लोकप्रियता की सीमायें तोड़ दी थीं।




कहानी की शुरुआत होती है एयरपोर्ट से, जहां पर विजय अपने मित्र जैकी को लेने आया हुआ होता है। जैकी, उसकी वाइफ और बेटे को लेकर विजय अपनी कोठी पर आता है पर वहां पर आते ही उसे रघुनाथ मिलता है जो काफी परेशान होता है। 

रघुनाथ विजय को बताता है कि फलां बिल्डिंग के ऊपर से एक रहस्यमयी आवाज आ रही है परंतु आवाज करने वाला कहीं दिखाई नही दे रहा और वह आवाज एक चेतावनी भी दे रही है:- 

'इमारत को खाली करके सब लोग इमारत से बाहर हो जाए। दो बजे यह इमारत तबाह हो जायेगी।'


बस फिर यहीं से होती है विजय की जासूसी की शुरुआत और इसके साथ ही शुरू होते है टकराव के सिलसिले जिनमे जब नाम खुलकर सामने आते है तो खेल और भी खतरनाक हो जाता है।


क्या विजय इस रहस्यमयी आवाज का पता लगा पाएगा ?

क्या वो रहस्यमयी आवाज इसी तरह से बिल्डिंगो को तबाह करती रहेगी?

आखिर कौन था इन सभी परिस्थितियो के पीछे जो विजय के साथ ये खेल खेल रहा था?

विजय, सिंगही, तानसी, गिल्बर्ट, जैकी, हैरी, रघुनाथ और तमाम सीक्रेट सर्विस के बीच खेले जाने वाले खूनी खेल का अंत क्या हुआ?

विजय की कोठी को मावे में बदलने के बाद बॉस सिंगही के बेटे तानसी ने जब विजय को पागल कर दिया, तो क्या पागल विजय सिंगही को हरा पाया?


अब कहानी की बात करूं तो कहानी अच्छी है। एक बार पढ़ कर देख सकते है। उस समय के हिसाब से पढ़े तो काफी रोचक है। अब बात करूं कमी की, तो प्रूफ रीडिंग की तरफ़ कम ध्यान दिया गया है। उम्मीद है भविष्य में प्रूफ रीडिंग की तरफ अधिक ध्यान दिया जाएगा। अभी के पाठक वर्ग को शायद कुछ कम पसंद आए शायद।


साथ ही एक और उपन्यास के अंदर लेखकीय मिस किया। उम्मीद करता हूं आगे के भागो में लेखकीय पढ़ने को मिलेगा। प्रकाशक से अनुरोध है कि अगर अभी के पाठकों की समीक्षा के अनुसार लेखकीय न मिले तो उस समय के पाठकों के लेखकीय जरूर दें।

रेटिंग 7/10 


6 टिप्‍पणियां:

  1. मुझे तो सिगही सीरीज के सभी उपन्यास शानदार लगते हैं।ये भी गज़ब का था।

    जवाब देंहटाएं
  2. रोचक। विंटेज उपन्यासों के साथ अक्सर ऐसा होता है। उन्हें उसी वक्त के हिसाब से देखा जाना चाहिए।

    जवाब देंहटाएं
  3. बढ़िया उपन्यास की बढ़िया समीक्षा।
    1960 के लेखन की 2021 की समीक्षा।
    शानदार

    जवाब देंहटाएं
  4. शुक्रिया इस सही समीक्षा के लिए।

    जवाब देंहटाएं