27 मार्च 2022

महाशक्ति - राजभारती

प्रिय साथियों ! अप्रकाशित उपन्यासों के बारे में जानकारी उपलब्ध कराने के क्रम को आगे बढ़ाते हुए इस पोस्ट में हम आपको बताने जा रहे हैं राज भारती जी के अब तक अप्रकाशित उपन्यास "महाशक्ति" के बारे में !

 महाशक्ति नामक उपन्यास का विज्ञापन जिसके अनुसार ये शिवा पॉकेट बुक्स से प्रकाशित होना था।

उपरोक्त विज्ञापन के अनुसार राज भारती जी द्वारा रचित अग्निपुत्र श्रृंखला का सिल्वर जुबली महाविशेषांक "महाशक्ति" शिवा पॉकेट बुक्स से प्रकाशित होना था। परंतु जहां तक हमारी जानकारी है, राज भारती जी के अग्निपुत्र श्रृंखला के अधिकतर उपन्यास धीरज पॉकेट बुक्स से प्रकाशित हुए थे। कुछ उपन्यास मनोज पॉकेट बुक्स से भी प्रकाशित हुए थे जबकि शिवा पॉकेट बुक्स से उनका अग्निपुत्र श्रृंखला का एक भी उपन्यास प्रकाशित नहीं हुआ था।
और रही सिल्वर जुबली विशेषांक की बात! तो धीरज पॉकेट बुक्स से सिल्वर जुबली विशेषांक के तौर पर अग्निपुत्र श्रृंखला का "रक्त आहुति" नामक उपन्यास आया था।

अब ये पता लगाना काफी मुश्किल है कि सच में ऐसा कोई "महाशक्ति" नामक उपन्यास छपा था या नहीं! क्या ये विज्ञापन पूर्ण रूप से नकली अथवा भ्रामक था! 
क्योंकि अग्निपुत्र श्रृंखला के पूर्णतया सभी उपन्यास धीरज और मनोज पॉकेट बुक्स से ही प्रकाशित हुए थे।

सिल्वर जुबली विशेषांक रक्त आहुति उपन्यास का लेखकीय जिसके अंदर भी कही कोई चर्चा नहीं है महाशक्ति नाम से।

राजभारती जी ने "रक्त आहुति" के लेखकीय में भी इस बारे में कोई खुलासा नहीं किया है कि अग्निपुत्र श्रृंखला का सिल्वर जुबली विशेषांक किसी और प्रकाशन संस्थान से छपना था या फिर इस उपन्यास का नाम बदला गया है।

अगर आप इस उपन्यास के बारे में कोई और जानकारी रखते हैं तो कमेंट्स के माध्यम से हमारे साथ जरूर शेयर करें।

5 टिप्‍पणियां:

  1. उत्कृष्ट जानकारी,सुनील जी,
    अग्निपुत्र गाथा बेमिसाल है,
    बेहतरीन लेखन सुनीलजी, आज रक्त आहुति read करता हु

    जवाब देंहटाएं
  2. उपन्यास पढ़ना सबको अच्छा लगता है। पर सुनील जी आपकी दीवानगी का क्या कहना। आप तो उपन्यासों के बारे में पूरी जानकारी भी रखते है। बेहतरीन जानकारी उपलब्ध कराई आपने। धन्यवाद। इसी तरह और उपन्यासों के बारे में भी जानकारी उपलब्ध कराते रहिये सुनील जी।

    जवाब देंहटाएं
  3. Sunil ji aapke dwara di jankari ke karan man lalayit ho uthata hai novel ya series ko padhne mein par vyastata ke karan man ko samjha lete ki jab avakash hoga tab padhenge
    par fir bhi aapki dwara di jankari majboor kar hi deti kisi series ya novel padhne ko

    जवाब देंहटाएं
  4. Ek nayi jankari mili is post ke padhkar. Bahut badhia.

    जवाब देंहटाएं