10 सितंबर 2021

साढ़े तीन घंटे - वेद प्रकाश शर्मा

उपन्यास 📖 :- साढ़े तीन घंटे 
लेखक ✍ :- श्री वेद प्रकाश शर्मा
पृष्ठ 📃 :- 368

"साढ़े तीन घंटे" वेद प्रकाश शर्मा जी द्वारा लिखित विभा जिंदल सीरीज का एक जबरदस्त उपन्यास है। 

विभा जिससे वेद कॉलेज के दिनों में एक-तरफा प्यार करता था। 
वेद अपनी पत्नी मधु के साथ अपनी सालगिरह पर घूमने के लिए जिन्दलपुरम जाता है जहाँ संयोग से उसकी मुलाकात विभा से होती है जिसकी अब शादी हो चुकी है और उसके पति का नाम अनूप जिंदल है।

विभा वेद से मिलकर खुश होती है। विभा और अनूप दोनों वेद और मधु को अपने पैलेस में डिनर के लिए आमंत्रित करते है। 
जब वेद और मधु, मंदिर (पैलेस का नाम) पहुँचते है तो पता चलता है कि अनूप एक कमरे में बंद है और साढ़े तीन घंटे बाद बाहर निकलेंगे। विभा बहुत परेशान है लेकिन साढ़े तीन घंटे बाद उसी रूम से एक गोली चलने की आवाज़ आती है। सभी मिलकर दरवाजे को तोड़ डालते है जहाँ अनूप की लाश मिलती है। उसने आत्महत्या कर ली है और सामने एक पहेली का चित्र है। 
लेकिन विभा का कहना है कि ये आत्महत्या नही बल्कि हत्या है, जो कि अनूप को मजबूर करके करवाई गई है। 

हत्यारा एक पहेली देता है और साढ़े तीन घंटे का समय ...! अगर साढ़े तीन घंटे में पहेली हल नही हुई तो आत्महत्या करनी होगी। 

फिर शुरू होता है हत्याओं का सिलसिला जो जिन्दलपुरम को हिला देता है।

आखिर कौन है ये हत्यारा और क्यों कर रहा है वो ये हत्याएं?
वेद और विभा क्या हत्यारे तक पहुंच पाएंगे?
पुलिस क्या कर रही है?
संतरे का क्या राज़ है जिसे खोलने की धमकी देकर कोई अनूप को ब्लैकमेल कर रहा था?

इन सभी सवालों का जवाब है - साढ़े तीन घंटे।

मेरी राय में ये वेद जी का लिखा हुआ एक ऐसा सस्पेंस से भरपूर उपन्यास है जिसमे आप अंत तक हत्यारे को नही पहचान पाएंगे, न ही उस पहेली को हल कर पाएंगे। 

एक बार जरूर पढ़िए वेद जी द्वारा लिखित साढ़े तीन घंटे...

7 टिप्‍पणियां:

  1. सस्पेंस भरपूर जबरदस्त उपन्यास

    जवाब देंहटाएं
  2. उपन्यास का कथानक रोचक लग रहा है। पढ़ने की कोशिश रहेगी।

    जवाब देंहटाएं
  3. Ved ji ke sabse dhansu upnyas me se ek hai ye upnyas. Ek baar padhna start karne par ek hi baithak mein sampurn upnyas khatm karke hi maanege aap.

    जवाब देंहटाएं
  4. भाई बहुत ही जबर्दस्त उपन्यास हैं

    जवाब देंहटाएं
  5. jin logo ye upanyas padh hai wo jante hai ki kitna solid ye novel vaise bhi ved ji novel lajawab hi hote hai aur ye wala superhit suspense wala novel hai

    जवाब देंहटाएं
  6. This is a well written novel by late Ved Prakash Sharma in the thriller suspense category.

    Your novel review is really good. Keep it up bro. :)

    जवाब देंहटाएं
  7. जितनी तारीफ की जाय कम हैं, पहले पन्ना शरू किये तो अंतिम पेज पढ़े बिना नहीं उठा।

    जवाब देंहटाएं